International Research journal of Management Sociology & Humanities
( ISSN 2277 - 9809 (online) ISSN 2348 - 9359 (Print) ) New DOI : 10.32804/IRJMSH
**Need Help in Content editing, Data Analysis.
Adv For Editing Content
लाकडाउन में महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक भूमिका संघर्ष
2 Author(s): DR. SHWETA MISHRA,DR. VINITA PANDEY
Vol - 11, Issue- 5 , Page(s) : 161 - 163 (2020 ) DOI : https://doi.org/10.32804/IRJMSH
भारतीय समाज में महिलाएँ पहले से ही विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन करती आ रही हैं। एक महिला एक माँ, एक पत्नी, एक पुत्री, एक बहू, एक बहन इतनी सारी भूमिकाओं का निर्वहन एक साथ बड़ी ही निष्ठा से निभाती आ रही हैं इसके साथ ही उन्होंने बाह्य जगत में भी स्वयं को सिद्ध किया है, चाहे वह सामाजिक हो या फिर आर्थिक। तो ऐसी परिस्थिति में भूमिका संघर्ष होना स्वाभाविक ही है जो नया नहीं है बल्कि पहले से चलता आ रहा है लेकिन लॉकडाउन महिलाओं के लिये एक अलग प्रकार का भूमिका संघर्ष को लेकर आया क्योंकि वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति’ ने महिलाओं में भूमिका को बढ़ा दिया। एक ही समय में घर का कार्य तथा कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी निभाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। प्रस्तुत शोध पत्र लॉकडाउन के कारण महिलाओं में आये भूमिका संघर्ष पर आधारित है।