International Research journal of Management Sociology & Humanities
( ISSN 2277 - 9809 (online) ISSN 2348 - 9359 (Print) ) New DOI : 10.32804/IRJMSH
**Need Help in Content editing, Data Analysis.
Adv For Editing Content
महिला विकास व सशक्तिकरण: सरकारी प्रयास एवं चुनौतियाँ
1 Author(s): KAVITA KUMARI
Vol - 5, Issue- 5 , Page(s) : 20 - 28 (2014 ) DOI : https://doi.org/10.32804/IRJMSH
किसी भी देश के समग्र विकास के लिए महिला व पुरुष दोनों का समान गति से निर्बाध रूप से उन्नति के पथ पर अग्रसर होना आवश्यक है । एक स्वस्थ व शिक्षित महिला राष्ट्र के लिए सम्पदा होती है । वह समाज की समृ(ि में उसी प्रकार सहयोग करती है जिस प्रकार एक निरक्षर, निर्धन व अस्वस्थ महिला कमजोर, कुपोषित व उपेक्षित बच्चों को जन्म देकर समाज पर बोझ बढ़ाती है । अतः महिलाओं से संबंधित मुद्दे मात्रा महिलाओं के ही नहीं बल्कि उनका संबंध सम्पूर्ण समाज व राष्ट्र से है । देश के प्रथम प्रधानमंत्राी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी महिलाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए कहा था कि, ‘‘यदि आपको विकास करना है तो महिलाओं का उत्थान करना होगा । महिलाओं का विकास होने पर समाज का विकास स्वतः ही हो जाएगा ।’’