( ISSN 2277 - 9809 (online) ISSN 2348 - 9359 (Print) ) New DOI : 10.32804/IRJMSH

Impact Factor* - 6.2311


**Need Help in Content editing, Data Analysis.

Research Gateway

Adv For Editing Content

   No of Download : 304    Submit Your Rating     Cite This   Download        Certificate

कोलर परगना के आदिवासियों द्वारा लिखित पौराणिक ताड़पत्र- पाण्डुलिपियां

    1 Author(s):  DR. RAM VIJAY SHARMA

Vol -  10, Issue- 5 ,         Page(s) : 74 - 82  (2019 ) DOI : https://doi.org/10.32804/IRJMSH

Abstract

कोलर परगना छत्तीसगढ़ प्रांत के बस्तर रियासत का एक पुराना परगना है। कहते है कि बस्तर के काकातीय वंश के प्रथम नरेश अन्मदेव (1324 ई.-1369 ई.) के राज्य में भी कोलर परगना सम्मिलित था। कोलर परगना में 84 गांव है जिनमें कोलर, ताड़ोकी, मंगतासाल्हेभाट, बैहा साल्हेभाट, कोसरोंडा, सतीघाट, फुलपाड़, हुडतरई, (नारायणपुर तहसील), भैंसगांव, कन्दाड़ी, बोन्दानार, आमागांव, सरण्डी, एड़ानार, मलमेटा, तालाबेड़ा, आदि प्रमुख है। वर्तमान कोलर परगना उत्तर बस्तर कांकेर जिला के अंतागढ तहसील के अंतर्गत स्थित है। अंतागढ के तत्कालिक तहसीलदार डाॅ. रामविजय शर्मा ने 20 मई 2007 से 26 मई 2007 तक शोधकैम्प का आयोजन कर ताडपत्र पर लिखित कई पाण्डुलिपियों की खोज की थी। और उसका अनुवाद भी कराया था। पाण्डुलिपियां जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी ये पाण्डुलिपिया कोलर परगना के आदिवासियो द्वारा लिखित है। तथा लरिया भाषा में है। कोलर निवासी श्री अमोलीदास बताते है कि आधा फुट लोहे के तार को गर्म करके ताड़पत्र पर लिखा जाता था। डाॅ. शर्मा के इस खोज का प्रकाशन इंडिया टू-डे पत्रिका में भी हुआ था।

1. स्वयं का शोध-कैम्प ग्राम कोलर तहसील अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर दिनांक 20 मई 2007 से 26 मई 2007 तक।
2. श्री अनादिराम वल्द मंगलूराम जाति हल्बा साकिन कोलर तहसील अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) से भेटवार्ता दिनांक 26/05/2007
3. श्री अमोली दास पिता कंलकीदास जाति वैष्णव उम्र 36 साकिन कोलर तहसील अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) से भेटवार्ता दिनांक 26/05/2007
4. श्री दलपत सिंह देहारी वल्द रामचंद्र देहारी जाति हल्बा उम्र 35 साकिन कोलर तहसील अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) से भेटवार्ता दिनांक 26/05/2007

*Contents are provided by Authors of articles. Please contact us if you having any query.






Bank Details